इंद्रनील सेन के 15 ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशलय ED ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और कुछ अन्य लोगो से जुड़े ठिकानो पर छापेमारी की। ये कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में की गई है।
अधिकारियों के मुताबिक ईडी ने कुल 15 ठिकानों पर तलाशी ली। यह कार्रवाई एक ऐसे संगठन से जुड़े मामले में की गई जो दुर्गा पूजा के प्रीव्यू शो आयोजित करता था।जाँच एजेंसी को इस संगठन के लिए कथित तोर पर वित्तीय गड़बड़ी किये जाने की जानकरी मिली है।
मासआर्ट फंडिंग धोखाधड़ी में ईडी की जांच
ED का आरोप है कि मासआर्ट महानिर्वाण रोड मास आर्ट सोसाइटी नाम की संस्था ने लोगों से बड़ी रकम जुटाई। इस संस्था का नेतृत्व इंद्रनील सेन की पत्नी करती हैं।
आरोप है कि लोगों से पैसे लेते समय यह दावा किया गया कि रकम यूनेस्को द्वारा प्रायोजित किसी संस्था के लिए इस्तेमाल की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी की नंदीग्राम सीट सहित 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव का एलान
जांच एजेंसी के मुताबिक लोगों से इकट्ठा किए गए फंड का इस्तेमाल कथित तौर पर निजी फायदे के लिए किया गया था जिसकी वजह से अब मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच की जा रही है।
हालांकि, ईडी की इस बड़ी कार्रवाई पर फिलहाल पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन या उनकी संस्था ‘मासआर्ट’ की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। ईडी की टीम अभी भी छापेमारी में मिले दस्तावेजों और अन्य सबूतों की बारीकी से जांच करने में जुटी है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
