बिग बॉस 20: यंग की गैंग में पड़ी फूट,कैप्टन गुल्लू का फैसला जानिए आज के एपिसोड में क्या होगा खास
मुंबई: सलमान खान के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 20′ में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है जहां कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती और झगड़ों का सिलसिला जारी है। इस बीच मेकर्स ने शो के तीन दिलचस्प नए प्रोमो जारी किए हैं।
पहले प्रोमो में गुल्लू को किसी एक खिलाड़ी को लाइफलाइन देने का मौका मिलता है जिससे गेम में नया मोड़ आ गया है।
वहीं दूसरे प्रोमो में यंग को किसी बात को लेकर बड़ी गलतफहमी हो जाती है। इसके अलावा तीसरे प्रोमो में घरवालों के बीच एक खास एक्टिविटी कराई गई है जिसने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है।
कैप्टन गुल्लू के लाइफलाइन फैसले पर बढ़ा सस्पेंस
शो के नए प्रोमो में बिग बॉस कप्तान गुल्लू को खेल में पीछे छूटे कंटेस्टेंट्स को एक-एक लाइफलाइन देने का मौका देते हैं।
इसके लिए कनिका, उदिति, स्काउट, आसिफ यंग और रीति के नाम सामने आते हैं। गुल्लू का कहना है कि उनके दोस्त बहुत हैं लेकिन वे किसी एक का नाम चुनकर दूसरों को नाराज नहीं करना चाहते।
इसके बाद वे कोई नाम नहीं लेते जिस पर बिग बॉस कहते हैं कि कैप्टन गुल्लू ने अपना फैसला सुना दिया है। अब गुल्लू का यह गुप्त फैसला शो के आने वाले एपिसोड में ही साफ होगा।
शो के दूसरे प्रोमो में आसिफ, यंग डीएसए से कहते हैं कि अपने मुंह से तुम ये मत कहो कि मेरी गैंग। इस पर यंग कहते हैं कि जिधर मैंने गैंग कहा है। वहां मैंने मेरे दोस्त लोग भी कहा है।
इसे भी पढ़ें: ‘तिरंगा फहराने पर जेल’: CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर अभिजीत दिपके का मोदी सरकार पर हमला
इस पर आसिफ कहते हैं कि पहले पूरी बात सुनो। इस पर आसिफ कहते हैं कि जब तुम गैंग कहते हो तो ऐसा लगता कि तुम बॉस हो और बाकी के लोग तुम्हारे अंडर में काम करने वाले लोग हैं।
बिग बॉस 20: आसिफ की बात पर भड़के यंग
इसके बाद यंग दूसरे प्रतिभागियों से कहते हैं कि मेरी और आसिफ की बात चल रही थी, उन्होंने जो कहा वह मुझे सुनकर थोड़ा खराब लगा।
जब यह बात आसिफ को पता चली को उन्होंने यंग से कहा कि इतना बवाल करने की जरूरत नहीं थी। इसके बाद आम्रपाली यंग से कहती हैं कि तुम्हें गलतफहमी हो गई है कि तुम्हारे दोस्त, दोस्त नहीं रहे।
शो के एक और नए प्रोमो में सभी घरवालों को एक्टिविटी एरिया में बुलाया जाता है, जहां उन्हें आपस में सहमति बनाकर यह तय करना है कि कौन नॉमिनेट होगा और कौन सुरक्षित रहेगा।
इस दिलचस्प टास्क में आम्रपाली, रीति तिवारी और काजी तौकीर समेत अन्य प्रतिभागी खुद को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत दलीलें देते नजर आ रहे हैं।
अब आने वाले एपिसोड में ही साफ होगा कि आपसी बातचीत के बाद कौन से खिलाड़ी सुरक्षित बचे और किन्हें नॉमिनेशन की आग में झुलसना पड़ा।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
