TMC छोड़ कांग्रेस के पाले में आए 100 से ज्यादा नेता, बदला सियासी समीकरण

TMC छोड़ कांग्रेस के पाले में आए 100 से ज्यादा नेता, बदला सियासी समीकरण

पश्चिम बंगाल: चुनाव से ठीक पहले सत्तारूढ़ TMC को अपने ही गढ़ में एक बड़ा सियासी नुकसान उठाना पड़ा है। मालदा के महीष बाथानी क्षेत्र में TMC के 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं और बड़े नेताओं ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

पाला बदलने वाले इस बड़े गुट में जमीन से जुड़े 13 पंचायत सदस्य, एक समिति सदस्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष और ब्लॉक उपाध्यक्ष जैसे कई महत्वपूर्ण चेहरे शामिल है।

यह पूरी राजनीतिक हलचल राज्य की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर होने वाले मतदान से ठीक पहले हुई है। चुनाव के ऐन वक्त पर इतनी बड़ी संख्या में जमीनी नेताओं का साथ छोड़ना जहां TMC के स्थानीय संगठन के लिए एक गहरी चोट है, वहीं इससे मालदा इलाके में कांग्रेस को अपनी जमीन दोबारा मजबूत करने में बड़ी मदद मिलेगी।

बलरामपुर में दिखा कांग्रेस का दम

बलरामपुर में आयोजित इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक बी. हल्दर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कभी कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहे महीष बाथानी क्षेत्र में TMC के उभार के बाद कांग्रेस का जनाधार कमजोर हो गया था, लेकिन स्थानीय नेताओं की इस घर वापसी को कांग्रेस के पुनरुत्थान के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

कांग्रेस में शामिल हुए शराफत अली ने कहा कि पश्चिम बंगाल में केवल कांग्रेस ही बीजेपी के खिलाफ मजबूती से मुकाबला करने की क्षमता रखती है।

राज्य की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे है, जहां समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। शुभेंदु अधिकारी के हटने से खाली हुई हाई-प्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर सत्तारूढ़ TMC ने एक बड़ा सियासी दांव खेला है।

यहां से तृणमूल उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नामांकन वापस ले लिया है, क्योंकि पार्टी ने इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला किया है।

वहीं दूसरी तरफ, हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई रेजीनगर सीट पर TMC ने रबीउल आलम चौधरी को अपना नया उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है।

इन दोनों सीटों पर होने वाला यह मुकाबला राज्य की आने वाली राजनीति के लिए काफी दिलचस्प मोड़ ले चुका है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Mehak B