बढ़ते कदम वेलफेयर सोसाइटी ने गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को किया गया याद
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
अलीगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर बढ़ते कदम वेलफेयर सोसाइटी के मैरिस रोड स्थित कार्यालय पर राष्ट्रपिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष जफी हैदर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण करते हुए देश के स्वतन्त्रता आंदोलन में उनकी भूमिका की सराहना करने हुए कहा कि बापू ने हमे सत्य और अहिंसा का रास्ता दिखाते हुए आज़ादी की लड़ाई का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतो को लेकर आगे बढ़ने की ज़रूरत है।
जफी हैदर ने कहा कि यदि हम तय कर लें कि हम आज से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतो को अपने जीवन में उतारेंगे और उनके बताये रास्ते पर चलेंगे तो हमारा देश सच में एक आदर्श देश बन जाएगा। जिसमे न नफरत होगी, न झूठ होगा और न हिंसा होगी। उन्होंने कहा कि आज समाज में जिस तरह का माहौल है, उसे देखकर लगता है कि सच में इस देश को एक ऐसे मिशन की ज़रूरत है जैसा राष्ट्र्पिता ने इस देश की आज़ादी के लिए चलाया था।
इसे भी पढ़ें: चुनाव आयुक्तों के बीच की चर्चा पर आयोग बोला- सभी फैसले मिलकर तय किए गए
इस अवसर पर बढ़ते कदम वेलफेयर सोसाइटी के सेक्रेटरी मोहम्मद माज़, डॉ रिज़वान खान, राजा ज़ैद, अमित जौहरी, सैयद शबाहत अली, ज़ुल्फ़िकार अली, प्रियांशु ग्रोवर, संजना कुमारी, मुस्कान आसिफ, मौ अफ़ज़ल, मौहम्मद फैज़ान खान, पूर्व विधायक ज़फ़र आलम के भतीजे मुशीर आलम (T) आदि लोगों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
