गणेश जी गलत काम में साथ नहीं देते’: चुनाव आयोग मार्च में जया बच्चन का भाजपा पर तीखा पलटवार
नई दिल्ली: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और वोटों की चोरी के आरोपों को लेकर विपक्षी दलों INDIA ब्लॉक के सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन से चुनाव आयोग के मुख्यालय तक एक बड़ा विरोध मार्च निकाला।
इस प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR के नाम पर बड़े पैमाने पर वोटों की हेराफेरी की जा रही है और उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।
जया बच्चन का ‘ECI’ पर बड़ा आरोप
मार्च में समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन भी प्रमुखता से शामिल हुईं, जिनके हाथ में एक पोस्टर प्लेकार्ड था जिस पर साफ शब्दों में लिखा था कि चुनाव आयोग भेदभाव कर रहा है और जानबूझकर पीडीए पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक के वोटों को काट रहा है।
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने संसद और चुनाव आयोग दफ्तर के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात कर कड़ाई से बैरिकेडिंग कर दी थी जिसके चलते मार्च कर रहे नेताओं को आगे बढ़ने से रोका गया।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए जया बच्चन ने कहा कि बीजेपी सत्ता में है इसलिए आरोप लगाना उनका काम है जबकि वे अपना काम कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें: अमेठी: पंचायत चुनाव की वोटरलिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम कटा, SDM ने बताई वजह
संबित पात्रा के ‘गणेश’ वाले तंज पर जया बच्चन का पलटवार
वहीं बीजेपी के उस तंज पर कि ज्ञानेश कुमार नहीं बल्कि गणेश जी ने मदद की है जया बच्चन ने पलटवार करते हुए कहा कि गणेश जी बुरी चीजों में कभी मदद नहीं करते क्योंकि हम किसी भी काम की शुरुआत उन्हीं की पूजा से करते हैं इसलिए वे हमारी मदद और रक्षा जरूर करेंगे।
यह पूरा मामला तब सामने आया जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा और इंडिया गठबंधन के अन्य सांसद चुनाव आयोग कार्यालय जा रहे थे तभी उन्होंने नीति आयोग के पास विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद भी गठबंधन के साथ धरने और प्रदर्शन में शामिल हुए और विरोध जताते हुए दिल्ली पुलिस के बैरिकेड्स पर चढ़ गए।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक नाकामी छिपाने के लिए सेना, सुप्रीम कोर्ट, हिंदुओं और ईवीएम के बाद अब चुनाव आयोग पर हमले कर रही है। उनका आरोप है कि विपक्ष चुनाव संस्था को निशाना बनाकर देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहता है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
