जम्मू-कश्मीर: 15,964 नौकरियों के लिए बेरोजगारों से वसूले 114 करोड़

जम्मू-कश्मीर: 15,964 नौकरियों के लिए बेरोजगारों से वसूले 114 करोड़

श्री नगर: जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं से पिछले तीन साल में फॉर्म भरने की फीस के रूप में 114 करोड़ रुपए से ज्यादा लिए गए हैं।

यह बड़ी जानकारी जम्मू कश्मीर विधानसभा के हाल ही में खत्म हुए बजट सत्र ऑटम सेशन के दौरान सरकार द्वारा पेश किए गए आंकड़ों से सामने आई है।

सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षा कराने वाली दो मुख्य संस्थाओं जम्मू कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन JKPSC और जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड JKSSB ने अलग अलग नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से यह मोटी रकम जुटाई है।

भर्तियों से करोड़ों की कमाई

विधानसभा में पेश सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 के दौरान गजेटेड पदों पर भर्ती करने वाले जेकेपीएससी JKPSC और नॉन गजेटेड पदों की प्रक्रिया देखने वाले जेकेएसएसबी JKSSB ने कुल 15,964 पदों पर विज्ञापन निकालकर उम्मीदवारों से आवेदन फीस के रूप में करीब 114 करोड़ रुपये JKSSB द्वारा लगभग 89.50 करोड़ और JKPSC द्वारा करीब 24.43 करोड़ जमा किए हैं।

हालांकि इन तीन वर्षों में दोनों ही भर्ती एजेंसियों द्वारा विज्ञापित सरकारी नौकरियों की संख्या में लगातार भारी गिरावट दर्ज की गई है, जहां जेकेपीएससी के पद 2,586 से घटकर 357 रह गए वहीं जेकेएसएसबी के विज्ञापित पद भी उतार-चढ़ाव के बाद घटकर 1,731 पर आ गए हैं।

लटकी भर्तियों पर गुस्सा

विधानसभा में ये सरकारी आंकड़े ऐसे समय सामने आए हैं जब युवाओं के बीच नौकरियों और लटकी हुई भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर पहले से ही काफी गुस्सा है।

एक तरफ जहां जम्मू कश्मीर सरकार ने बेरोजगार युवाओं से आवेदन फीस के नाम पर करोड़ों रुपए की भारी भरकम रकम वसूल ली है वहीं दूसरी तरफ हाल के सालों में सरकारी नौकरियों के विज्ञापनों वैकेंसी में भारी कमी आई है। इस विरोधाभास के कारण परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के बीच गहरी निराशा देखी जा रही है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।