रेपो रेट बढ़ने पर केंद्र पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, “पीएम जश्न में व्यस्त”
नई दिल्ली: आरबीआई द्वारा रेपो रेट में की गई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ाकर देश को आर्थिक संकट में धकेला जा रहा है, जबकि प्रधानमंत्री अपने 25 साल के कार्यकाल का जश्न मनाने में डूबे है।
उन्होंने सरकार की इस उदासीनता पर कटाक्ष करने के लिए सोशल मीडिया पर देव आनंद की पुरानी फिल्म ‘हम दोनों’ के एक प्रसिद्ध गीत की पंक्तियाँ लिखते हुए तंज कसा कि यह शासन हर फिक्र को धुएँ में उड़ाकर बदहाली का उत्सव मना रहा है।
त्योहारी सीजन में आम जनता पर बढ़ी ईएमआई
रमेश द्वारा साझा की गई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई द्वारा फरवरी 2023 के बाद पहली बार बेंचमार्क रेपो दर में 25 आधार अंक की बढ़ोतरी कर इसे 5.50 प्रतिशत करने और नीति रुख को ‘कैलिब्रेटेड टाइटनिंग’ में बदलने से त्यौहारी सीजन से ठीक पहले कर्ज और ऋणों की किस्तें महंगी हो गई हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस बढ़ोतरी से जनता पर कर्ज का बोझ बढ़ गया है, जिससे खर्च, निवेश और व्यापार प्रभावित होगा, जबकि दूसरी तरफ शेयर बाजार में गिरावट, विदेशी निवेशकों द्वारा चार लाख करोड़ रुपये की निकासी, रुपये के ऐतिहासिक निचले स्तर और प्रचंड महंगाई व बेरोजगारी के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था गहरे संकट की ओर बढ़ रही है।
इसे भी पढ़ें: मुझे चुनाव आयोग के दफ्तर पर बीजेपी का झंडा दिख रहा है: संजय राउत
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जीडीपी के आंकड़ों पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा है कि कागजी दावों के बीच आम जनता पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि देश इस समय एक बड़े आर्थिक संकट की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की वास्तविक चिंताओं को छोड़ अपने 25 साल के प्रशासनिक सफर का जश्न मनाने में व्यस्त हैं। सरकार की इस बेरुखी पर तंज कसते हुए उन्होंने पुरानी फिल्म का एक मशहूर गाना साझा किया कि यह शासन हर फ़िक्र को धुए में उड़ाकर बदहाली का उत्सव मना रहा है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
