‘रिजीम चेंज’ पर सिब्बल ने मोदी सरकार ललकारा

‘रिजीम चेंज’ पर सिब्बल ने मोदी सरकार ललकारा

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद कपिल सिंब्बल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ‘सत्ता परिवर्तन’ वाले आरोप पर तीखा पलटवार किया है। सिंब्बल ने साफ़ शब्दों में कहा कि देश में सरकार बदलना कांग्रेस की नहीं, बल्कि खुद आम जनता की मर्जी है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब इस सरकार के विदा होने का वक्त आ चुका है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा दिल्ली में चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शनों को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहने और अराजकता फैलाने के लिए युवाओं का इस्तेमाल करने के आरोप के जवाब में, निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नहीं बल्कि जनता ‘सत्ता परिवर्तन’ चाहती है।

और ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत’ के नारों से सत्ता में आने के बाद सरकार ने भ्रष्टाचार को गले लगा लिया, संस्थाओं पर कब्जा कर लिया तथा मतदाता सूची में हेरफेर की है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 2014 से पहले भाजपा भी ठीक यही काम करना चाहती थी। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुरानी बात याद दिलाई कि लोकतंत्र में विपक्ष की असली जिमेदारी सरकार की कमियां सामने लाना, उसका विरोध करना और मौका मिलने पर उसे लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता से बाहर करना है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं