टाइगर श्रॉफ केस: पप्पू यादव बोले गृह मंत्री अमित शाह को लॉरेंस गैंग की खुली चुनौती

टाइगर श्रॉफ केस: पप्पू यादव बोले गृह मंत्री अमित शाह को लॉरेंस गैंग की खुली चुनौती

नई दिल्ली: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हुई फायरिंग के बाद अब इस मामले ने बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। वारदात की पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आते ही बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

सरकार को नाकाम बताते हुए उन्होंने तीखा आरोप लगाया कि देश में अब चुनी हुई सरकार नहीं, बल्कि माफिया राज चला रहे हैं।

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले और लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा तुरंत जिम्मेदारी लिए जाने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सांसद पप्पू यादव ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर करारा हमला बोला और आरोप लगाया कि बंबई पुलिस सहित पूरा तंत्र देश के माफियाओं के हाथों बिक चुका है।

क्योंकि यदि देश के हीरो और बाबा सिद्दीकी जैसे लोग ही सुरक्षित नहीं रहेंगे और कोई अपराधी खुलेआम कानून को चुनौती देगा, तो इससे साफ है कि देश में संविधान और कानून से ऊपर माफियाओं का राज चल रहा है और सरकार उनके सामने नतमस्तक हो चुकी है।

टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी को मुद्दा बनाकर विपक्ष ने महाराष्ट्र की फड़नवीस सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इस वारदात के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने की बात सामने आने के बाद, सांसद पप्पू यादव समेत विरोधी नेताओं को सरकार को घेरने का बड़ा मौका मिल गया है। विपक्ष का आरोप है कि जब मायानगरी मुंबई में फिल्म जगत की हस्तियां ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं