JPNIC निजी हाथो में सौपने पर अखिलेश का सरकार से सवाल, लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक वीडियो जारी कर यूपी सरकार पर सार्वजानिक संपत्तियों के निजीकरण का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने लखनऊ के जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर को निजी हाथो में सौंपने के केबिनेट फैसले का कड़ा विरोध किया है। भाजपा पर तीखा तंज कसते हुए उन्होंने पूछा यह बीजेपी की सरकार है या दुकानदार और आरोप लगाया की कमीशनखोरी और निजीकरण के जरिए भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इसे वृंदावन बाटलर्स और राकवुड होटल्स को 30 साल की लीज पर देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है और इस परियोजना (जिस पर अब तक 821.74 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं) के तहत चयनित कंपनी लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) को हर साल 6 करोड़ रुपये लीज रेंट (5 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के साथ) देगी तथा 10.11 करोड़ रुपये अग्रिम राशि व 25 करोड़ रुपये की परफॉर्मेंस गारंटी के रूप में जमा करेगी।
इसे भी पढ़ें: ये बीजेपी तो बीजेपी की सगी नहीं है: अखिलेश यादव
केबिनेट फैसले के अनुसार, लखनऊ विकास प्राधिकरण जेपीएनआईसी को लीज पर देने से मिलने वाले पैसे को ब्याज समेत राज्य सरकार को वापस लौटाएगा। इसके संचालन और रख-रखाव के लिए निजी कंपनी के साथ पहले 30 साल का अनुबंध किया जाएगा, जिसे आपसी सहमति से आगे 25 साल के लिए और बढ़ाया जा सकेगा। लंबे समय के समझौते के तहत जेपीएनआईसी की पूरी जिम्मेदारी निजी ऑपरेटर के पास रहेगी।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
