ये बीजेपी तो बीजेपी की सगी नहीं है: अखिलेश यादव

ये बीजेपी तो बीजेपी की सगी नहीं है: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर बीजेपी को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर बीजेपी की नीयत पर सवाल उठाये हैं।

बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि “जो एक्ट बन गया है जिसमें महिला आरक्षण बिल कानून बन गया है, अगर भारतीय जनता पार्टी चाहे तो अगले ही चुनाव में उसे लागू कर सकते हैं।”

अखिलेश यादव ने बीजेपी शासित राज्यों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाये हैं उन्होंने कहा, “इनकी सरकार में सबसे ज्यादा महिलाएं एवं बेटियां असुरक्षित हैं। भाजपा भाजपा की सगी नहीं है।”

वहीँ 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, “पूरा उत्तर प्रदेश इस बार समाजवादी पार्टी के पक्ष में है, हवा चल रही है समाजवादियों के पक्ष में।” “भारतीय जनता पार्टी अपने दिन गिन ले, किसान, नौजवान, महिलाएं हर वर्ग ये जान गया है कि बुरे दिन जाने वाले हैं।”

उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी हमेशा जोड़ने का काम करती है, ये नाम संविधान से लिया हुआ नाम है। समाजवादी पार्टी भेदभाव को मिटाना चाहती है।” पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने भविष्यवाणी की और कहा कि बंगाल में आदरणीय दीदी ऐतिहासिक वोटों से जीतने जा रही हैं।

उन्होंने पश्चिम बंगाल के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, “मैं बंगाल के एक एक मतदाता से अपील करता हूं कि लोकतंत्र, संविधान को बचाने के लिए मदद करें।”

चुनाव बाद पेट्रोल, डीजल और खाद की कीमतें बढ़ने का अंदेशा जताते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “चुनाव खत्म होते ही आज की रात, सरकार हिसाब किताब लगाने लगेगी कि किस किस चीज़ को महंगा करना है। महंगाई बढ़ने जा रही है।”

उत्तर प्रदेश को लेकर हाल ही में आये एक चैनल के सर्वे को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, “ये अख़बार वाले बीजेपी से मिलकर सर्वे कर रहे हैं, बिना प्रत्याशी के क्या सर्वे है? ये कहीं प्रीपेड स्मार्ट मीटर की तरह तो नहीं है? ये प्रीपेड सर्वे है कि पोस्टपेड सर्वे है?”


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।