अगर बंगाल में TMC जीती तो क्या इस्तीफा देंगे पीएम मोदी? TMC सांसद का सवाल

अगर बंगाल में TMC जीती तो क्या इस्तीफा देंगे पीएम मोदी? TMC सांसद का सवाल

कोलकाता। डेरेक ओ’ब्रायन ने एक वीडियो संदेश जारी कर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। डेरेक ने पीएम मोदी के उस पुराने बयान को आधार बनाया जिसमें प्रधानमंत्री ने खुद को बंगाल की सभी 294 सीटों का चेहरा बताया था।

डेरेक ने सीधी चुनौती देते हुए कहा कि चूंकि प्रधानमंत्री खुद को हर सीट पर उम्मीदवार मान रहे हैं, इसलिए उन्हें हार की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में पूछा कि जब 4 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे और ममता बनर्जी भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेंगी, तो क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी इस “हार” को स्वीकार करते हुए अपने पद से इस्तीफा देंगे?

यह बयान इस समय पश्चिम बंगाल की राजनीति में भारी हलचल मचा रहा है क्योंकि टीएमसी इस चुनाव को पूरी तरह से ‘बाहरी बनाम स्थानीय’ और ‘मोदी बनाम ममता’ की लड़ाई के रूप में पेश कर रही है। डेरेक का यह दांव सीधे तौर पर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व पर दबाव बनाने और मतदाताओं को यह संदेश देने की कोशिश है कि यह केवल एक राज्य का चुनाव नहीं, बल्कि केंद्र की सत्ता के खिलाफ एक बड़ा जनादेश है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।