लालकृष्ण आडवाणी स्वस्थ: चेस्ट इंफेक्शन हुआ दूर, अस्पताल से डिस्चार्ज

लालकृष्ण आडवाणी स्वस्थ: चेस्ट इंफेक्शन हुआ दूर, अस्पताल से डिस्चार्ज

नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है।

सीने में संक्रमण चेस्ट इन्फेक्शन के कारण 16 अक्टूबर को उन्हें दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से आज उन्हें छुट्टी डिस्चार्ज दी जा रही है।

98 वर्षीय दिग्गज नेता अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में थे।

लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल से डिस्चार्ज

भारतीय जनता पार्टी भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की देखरेख में कुछ दिनों तक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार एलके आडवाणी ने तीन बार (1986-1990, 1993-1998 और 2004-2005) पार्टी अध्यक्ष के रूप में संगठन की कमान संभाली।

इसके अलावा, उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में 1998 से 2004 तक देश के केंद्रीय गृह मंत्री और 2002 से 2004 तक उप प्रधानमंत्री के पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी निभाई।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।