दिल्ली पुलिस पर तंज: बिश्नोई को ‘साहब’ कहने वाले वीडियो पर CJP नेता ने घेरा

दिल्ली पुलिस पर तंज: बिश्नोई को ‘साहब’ कहने वाले वीडियो पर CJP नेता ने घेरा

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस का एक पुराना वीडियो साझा कर कानून व्यवस्था के रवैये पर गंभित सवाल खड़े किए है। इस वीडियो क्लिप में एक पुलिस अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई को ‘साहब’ बोलते नजर आ रहे हैं।

दिपके ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पूछा कि जब पुलिस अपराधियों को इतना मान-सम्मान दे सकती है, तो देश के हक की आवाज उठाने वाले छात्रों और आम कार्यकर्ताओं के साथ उनका बर्ताव इतना सख्त क्यों होता है। हालांकि, पुराना वीडियो होने के कारण अधिकारी ने तब इसे महज जुबान फिसलना बताया था।

सलमान खान पर अल्टीमेटम

अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर रविवार को मुंबई में की गई गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सहयोगी अनिल पंडित और हरमन संधू द्वारा एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लेने का दावा सामने आया है, जिसकी सत्यता की पुलिस जांच कर रही है।

इस पोस्ट में दावा किया गया है कि अभिनेता को पूर्व में दी गई चेतावनियों को नजरअंदाज करने के कारण निशाना बनाया गया, साथ ही मुंबई फिल्म उद्योग के लोगों को सलमान खान के साथ काम न करने और गैंग की बातें मानने की धमकी भी दी गई है।

इसी घटनाक्रम के बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सीजेपी (CJP) कार्यकर्ता अभिजीत दीपके का अगस्त 2025 का एक पुराना वीडियो फिर वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने दिल्ली पुलिस द्वारा गैंगस्टरों को दिए जाने वाले सम्मान और छात्रों-कार्यकर्ताओं के प्रति अपनाए जाने वाले रवैये पर सवाल खड़े करते हुए तीखा कटाक्ष किया था।

फिल्म जगत की हस्तियों को डराने के इरादे से भेजे गए इस संदेश की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। खुफिया टीमें इस थ्रेट पोस्ट के डिजिटल फुटप्रिंट्स खंगाल रही हैं ताकि इंटरनेट पर दहशत फैलाने वाले असली अपराधियों का सुराग लगाया जा सके।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं