राहुल गांधी पर बीजेपी का तंज: सैर-सपाटे से नहीं, मेहनत से मिलता है समर्थन
नई दिल्ली: कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस की हार पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस चुनाव में अपनी मौजूदगी तक दर्ज नहीं करा पाई।
त्रिवेदी ने तंज कसा कि इन चुनावों में ईवीएम (EVM) की जगह मतपत्रों (बैलेट पेपर) का इस्तेमाल हुआ था, फिर भी कांग्रेस बुरी तरह हार गई। इससे साफ है कि कांग्रेस को चुनाव जीतने के लिए जनता के समर्थन की जरूरत है, चाहे चुनाव किसी भी तरीके से हों।
इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दो हफ्ते छुट्टियां बिताकर लौटे हैं और अब ऐसा आंदोलन शुरू करना चाहते हैं जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचे।
त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी को समझना चाहिए कि न तो जनता उनके साथ है और न ही विधायक, क्योंकि जनसमर्थन कड़ी मेहनत से मिलता है, घूमने-फिरने से नहीं।
भाजपा सांसद ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तर प्रदेश जा रहे हैं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में हैं, जबकि राहुल गांधी वियतनाम में थे। उन्होंने कहा कि चंपा वियतनाम का प्राचीन नाम है।
त्रिवेदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी से मेहनत से बचने की आदत छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि कामचोरी छोड़ने पर ‘वोट चोरी’ का नारा अपने आप खत्म हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: असम भूपेश बघेल और गौरव गोगोई काफिले पर बड़ा हमला, बाल बाल बचे
एमएलसी चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस को घेरा
त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने देश की चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई आरोप लगाए हैं, लेकिन विधान परिषद चुनावों के नतीजों ने उनकी उम्मीदों को झटका दिया है। उन्होंने दावा किया कि विभिन्न राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों में कांग्रेस अब तक कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाई है।
गौरतलब है कि कर्नाटक में विधान परिषद की चार सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने तीन सीटें बरकरार रखीं, जबकि भाजपा के समर्थन से जेडीएस ने एक सीट पर जीत दर्ज की।सीजेआई पर पोस्ट को लेकर भी कांग्रेस पर हमला
भाजपा संसद ने केरल कांग्रेस सोशल मीडिया पोस्ट पर सवाल उठाया जिसमे देश के मुख्य न्यायधीश CJI के खिलाफ आपत्तिजनक बात कही गई थी। उन्होंने बताया कि इस पर विवाद बढ़ने के बाद केरल कांग्रेस ने बिना शर्त माफ़ी मांग ली है।
साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पहले भी ऐसे काम कर चुकी है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान तेलंगाना कांग्रेस द्वारा मंत्री का कथित तौर पर अदित किया हुआ भ्रामक वीडियो शेयर करने का भी जिक्र किया। उहने कहा कि जो पार्टी हमेश संवैधानिक संस्थाओ पर सवाल उठती है। उसे अब सुप्रीम कोर्ट के सामने माफ़ी मांगनी पढ़ रही है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
