मुख्यालय पर पुलिस के प्रदर्शन पर नेहा बोरा का तंज: क्या पुलिस खुद पर ही दर्ज करेगी केस
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली: दिल्ली में वकीलों के साथ हुए विवाद और दो पुलिस अफसरों के ट्रांसफर के विरोध में सोमवार को पुलिसकर्मियों ने मुख्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। स्थिति को संभालने के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने खुद मोर्चा संभाला और प्रदर्शन कर रहे जवानों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी जायज मांगों और शिकायतों को दूर करने के लिए जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे।
शाहदरा थाने में 23 अक्टूबर को पुलिस और वकीलों के बीच हुई हाथापाई में एक वकील के घायल होने के बाद वकीलों की हड़ताल के दबाव में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ और एसएचओ अरुण कुमार का तबादला कर दिया गया था, जिसके विरोध में पुलिसकर्मी अब उनके पुराने पद पर बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों ने वकीलों पर दुर्व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थानों की सुरक्षा व्यवस्था और गुंडागर्दी पर सवाल उठाए हैं, वहीं एसीपी वशिष्ठ ने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से अपनी बात रखने के लिए मंच मांगा है और उन्हें समाधान की पूरी उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें: यू पी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम कल आएंगे अलीगढ
इस पूरे मामले पर राजनीति भी गर्मा गई है और आईसा अध्यक्ष नेहा बोरा ने तंज कसते हुए सवाल उठाया है कि धारा 163 लागू होने वाले इलाके में प्रदर्शन करने के लिए क्या दिल्ली पुलिस अपने ही नाराज पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करेगी।
सोशल मीडिया पर एक घटनाक्रम को कानून व्यवस्था की कमजोरी बताते हुए सवाल उठाए जा रहे है कि क्या पुलिस खुद अपने ही महकमे पर मामला दर्ज करेगी, वहीं कांग्रेस नेता श्रीनिवास ने इसे आंतरिक असंतोष और बगावत करार दिया है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
