अलीगढ़। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली में अलीगढ़ से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। इस रैली में शामिल हुए अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व जिला कोऑर्डिनेटर एवं कांग्रेस नेता सागर सिंह तोमर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। संविधान द्वारा दिए गए मताधिकार की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
सागर सिंह तोमर ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान से कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र, संविधान और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। यह रैली केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों पर चर्चा का महत्वपूर्ण मंच रही।
उन्होंने कहा कि जनता के मतदान के अधिकार और चुनावी व्यवस्था पर उठ रहे सवालों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए तथा इनका समाधान संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि रैली में पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर चौपालों और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से मताधिकार, संविधान और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर संवाद करेंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।