अमित शाह के “अंगद के पैर” वाले बयान पर अखिलेश ने ली चुटकी, कह दी ये बात

अमित शाह के “अंगद के पैर” वाले बयान पर अखिलेश ने ली चुटकी, कह दी ये बात

नई दिल्ली। अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य में बीजेपी की सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया था। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ने दावा किया था कि बीजेपी अंगद का पैर है उसे कोई हिला भी नहीं सकता।

दरअसल, एमएलसी चुनाव में बीजेपी को वाराणसी जैसी महत्वपूर्ण सीट पर मिली हार के बाद मायूस हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा दावा करते हुए कहा था कि राज्य में तीसरी बार बीजेपी की पूर्ण बहुमत सरकार बनेगी।

जिनकी जमीन ही नहीं बची, वे पैर कहां रखेंगे?

अमित शाह के दावों पर कल दिल्ली में इंडिया गठबंधन की वोट बचाओ-देश बचाओ रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुटकी ली। अखिलेश यादव ने अमित शाह के अंगद के पैर वाले बयान पर कहा कि जिनकी जमीन ही नहीं बची, वे पैर कहां रखेंगे?

इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने एमएलसी चुनाव परिणामो का हवाला देते हुए कहा कि राज्य की जनता ने डबल इंजन वालो को जीरो देने का काम किया है। उन्होंने वाराणसी में बीजेपी की हार का ज़िक्र करते हुए कहा कि जिसे क्यूटो कहते थे वहां भी बीजेपी हार गई है।

अखिलेश यादव ने अपने भाषण में बीजेपी पर रह रह कर हमले किये। उन्होंने उत्तर प्रदेश में SIR के दौरान बड़ी तादाद में मतदाताओं का नाम काटे जाने को एक बड़ी साजिश करार देते हुए 2022 के चुनाव का उदाहरण भी जनता के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि वो तस्वीरें भी आपने देखी होंगी जिनमे वोट देने जा रहे लोगों को पुलिस द्वारा जबरन रोका जा रहा था।

अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में अगर यूपी में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी, तो प्रदेश में समान नागरिक संहिता यानी UCC लागू की जाएगी। इतना ही नहीं, राम मंदिर आंदोलन का जिक्र कर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना भी साधा।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।