उत्तराखंड: गाजियाबाद के यूपी गेट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं और पुलिस के बीच उस समय भारी तनाव हो गया, जब दिल्ली रैली में जा रहे कार्यकर्ताओं के काफिले को चेकिंग के लिए रोक दिया गया।
महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अगुवाई में करीब 60 से 70 गाड़ियों का काफिला जब किसान चौक के पास पहुंचा, तो सुरक्षा कारणों से पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस कार्रवाई से गुस्साए सपा कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों से उलझ गए और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
विरोध जताने के लिए वीरेंद्र यादव अपने समर्थकों के साथ यूपी गेट पर बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे और मान-मनौव्वल के बाद, पुलिस ने आखिरकार पूरे काफिले को दिल्ली जाने की इजाजत दे दी।
संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं