ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके; ‘INDIA’ गठबंधन की रैली से कॉजपा ने बनाई दूरी

ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके; ‘INDIA’ गठबंधन की रैली से कॉजपा ने बनाई दूरी

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने नई दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी से मुलाकात की। उन्होंने युवाओ के आंदोलनो को समर्थन देने के लिए ममता बनर्जी का धन्यवाद किया।

इसके साथ ही, दीपके ने वोटर लिस्ट में कथित धांधली और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ होने वाली विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली का नैतिक समर्थन भी किया। हालाँकि, उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि उनका संगठन इक स्वतंत्र और निष्पक्ष मंच के रूप में काम करता रहेगा।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात कर नीट (NEET) प्रश्नपत्र लीक मामले में जंतर-मंतर पर हुए उनके संगठन के पहले प्रदर्शन और सौरभ दास व आशुतोष रांका की दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के दौरान समर्थन देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

इसके साथ ही, रविवार को रामलीला मैदान में होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली पर उन्होंने स्पष्ट किया कि सीजेपी इस प्रदर्शन और एकजुटता का समर्थन तो करती है, लेकिन वह एक स्वतंत्र और तटस्थ संगठन के रूप में ही अपना काम करती रहेगी।

अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया कि वोटों की कथित हेराफेरी का मामला बेहद व्यापक है और यह किसी एक समूह तक सीमित नहीं है। उन्होंने एलान किया कि चुनाव प्रक्रिया की पवित्रता की रक्षा करने और इस धांधली के खिलाफ आवाज उठाने वाले देश के हर छोटे-बड़े संगठन को वे अपना पूरा समर्थन देंगे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं