व्यापारियों के नुकसान पर घिरेगी भाजपा; राहुल गांधी ने दुकानें बंद कराने पर उठाया सवाल
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि जब वे लोग मार्च और रैली के दौरान कनॉट प्लेस की ओर आ रहे थे, तो भाजपा ने जबरन सभी दुकानें बंद करवा दी, जिससे व्यापारियों का नुकसान हुआ। इससे पहले उन्होंने सभी लोगों और कायकर्ताओं से अपील की थी कि वे मार्च में शामिल होने के साथ-साथ कुछ खरीदारी भी करें ताकि स्थानीय दुकानदारों को फायदा पहुंच सके।
हालांकि, दिल्ली के व्यापारियों के संगठन ‘चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री’ (सीटीआई) ने भारी भीड़ और ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका जताते हुए राहुल गांधी को पत्र लिखकर रैली टालने या बुराड़ी मैदान व जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम जैसे वैकल्पिक स्थलों पर आयोजित करने की अपील की थी।
लेकिन विपक्षी गठबंधन ने रैली टालने से इनकार कर दिया था। शनिवार को सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि रामलीला मार्च के लिए दिल्ली में लाखों लोग आ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से सुमित रॉय को राहत, गिरफ्तारी पर रोक
त्योहारों के इस मौसम में दिल्ली आने वाले लोगों से यह अपील की जा रही है कि वे अपनी रैलियां और प्रदर्शनों के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी भी करें ताकि व्यापारियों को आर्थिक लाभ हो सके।
जहां एक तरफ विपक्ष का मानना है कि इन रैलियों से दुकानदारों को कोई नुकसान नहीं होगा बल्कि उनकी बिक्री बढ़ेगी, वही दूसरी तरफ भाजपा और अन्य आलोचकों का कहना है कि त्योहारों के समय ऐसे प्रदर्शनों से बाजारों में अव्यवस्था फैल सकती है और व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो सकता है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
