शिवपाल का पलटवार: ‘बीजेपी बोलती है झूठ, पूरी सपा एकजुट’
शिवपाल यादव ने भाजपा और ओम प्रकाश राजभर के ‘सपा में टूट’ के दावों को टीआरपी बटोरने का षड्यंत्र और झूठ करार देते हुए कहा कि पार्टी का कोई सांसद नहीं टूटेगा और 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनेगी
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने सुभासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के ‘सपा में टूट’ वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है।
शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगियों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग पूरी तरह झूठ बोलते हैं और बीच-बीच में विपक्ष के खिलाफ षड्यंत्र रचते रहते हैं।
उन्होंने साफ किया कि सपा का कोई भी सांसद टूटने वाला नहीं है और पार्टी पूरी तरह एकजुट है।
इसे भी पढ़ें: CBI निदेशक चयन समिति की बैठक: राहुल गांधी ने किया कड़ा विरोध, कहा- “नेता विपक्ष रबर स्टैंप नहीं”
शिवपाल यादव ने तंज कसते हुए कहा कि ये लोग अपनी टीआरपी (TRP) बढ़ाने और चुनाव के समय सीटों का सियासी गणित चमकाने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते हैं।
शिवपाल यादव ने ओम प्रकाश राजभर पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें पूरे उत्तर प्रदेश में कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सक्रियता को लेकर भी चुटकी ली और कहा कि मुझे तो लगता है कि इन्हें ट्वीट करने का भी पैसा मिलता है, इसीलिए ये लगातार झूठ बोलते रहते हैं।
सपा नेता ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में कोई बगावत नहीं होने जा रही है और अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
