शिवसेना (यूबीटी) के संसदीय दल की दिल्ली बैठक में केवल तीन सांसदों के पहुंचने से पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खेमे में बगावत और सांसदों की एकजुटता पर संशय और गहरा गया है
महाराष्ट्र: पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खेमे में मची बगावत के बीच दिल्ली में शिवसेना (यूबीटी) के संसदीय दल की बैठक बुलाई गई, लेकिन इसने पार्टी के भीतर की दरार को और गहरा कर दिया है।
उद्धव ठाकरे के साथ मौजूद सांसदों की संख्या और एकजुटता पर संशय के बीच दिल्ली में हुई इस बैठक में केवल तीन सांसद—अनिल देसाई, अरविंद सावंत और संजय राउत ही पहुंचे।
खबरों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के बाद अब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में बड़ी टूट पक्की हो गई है, जहां पार्टी के नौ में से छह सांसदों ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है।
इन छह बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर एक अलग समूह के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया है। इस बड़ी टूट के बाद से दोनों पक्षों की तरफ से सियासी बयानबाजी और दावों का सिलसिला लगातार जारी है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।