‘पीएम मोदी के राजनीतिक विदाई का वक्त बेहद करीब’ कांग्रेस का तीखा तंज

‘पीएम मोदी के राजनीतिक विदाई का वक्त बेहद करीब’ कांग्रेस का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने दीपावली के त्योहार पर भी विरोधियों के खिलाफ गलत बयानबाजी की।

‘दिमागी नक्सली’ वाले तंज पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस समय पूरी तरह निराश और घबराए हुए हैं। रमेश ने चुटकी लेते हुए यह भी कहा कि अब प्रधानमंत्री का राजनीतिक सफर खत्म होने और उनके “झोला उठाने” का वक्त आ गया है।

पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सलवाद’ पर बयान

रमेश ने सितंबर 2020 की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि तब प्रधानमंत्री ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसानों को नक्सली विचारधारा का समर्थक करार दिया था, लेकिन बाद में 19 नवंबर 2021 को उन्हें वही कृषि कानून वापस लेने पड़े थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में सीआरपीएफ जवानों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। इस मौके पर उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए सुरक्षा पर बड़ा बयान दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि भले ही हथियारों के बल पर लड़ने वाले माओवादियों का खात्मा हो गया है, लेकिन नक्सली विचारधारा का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने सचेत किया कि कुछ ‘दिमागी नक्सली’ अब राजनीतिक दलों और विभिन्न संस्थाओं में छिपकर देश के लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ लोगों को भड़काने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने देशवासियों से सुरक्षा के लिए ऐसे चेहरों को पहचानने और उन्हें शिकस्त देने की अपील की।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं