आजम की वापसी और तंजभरे तेवर: यूपी की मुस्लिम राजनीति में शुरू हुई नए समीकरणों की चर्चा
नई दिल्ली: जेल से बाहर आने के बाद सपा नेता आजम खान की तंज भरी बयानबाजी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों के संकेत दे दिए हैं। असदुद्दीन ओवैसी की बढ़ती सक्रियता के बीच इस बात पर चर्चा तेज है कि आजम की वापसी से समाजवादी पार्टी को कितना फायदा होगा।
हालांकि, आजम ने अभी तक अपने पुराने आक्रामक अंदाज में बयान नहीं दिए हैं, लेकिन ‘हैदराबादी बिरयानी’ का जिक्र कर उन्होंने ओवैसी पर हल्का कटाक्ष जरूर किया है। सियासी गलियारों में अब इस बयानबाजी को ‘हैदराबादी बिरयानी बनाम आजम के पुलाव’ की राजनीतिक जंग के तौर पर देखा जा रहा है।
आजम ने ओवैसी के संदर्भ में मौलाना शब्द के प्रयोग पर कहा कि वे बैरिस्टर हैं, मौलाना नहीं। रिपोर्ट के अनुसार, आजम खान की बढ़ती सक्रियता और ओवैसी पर की गई इस टिप्पणी से मुस्लिम राजनीति में हलचल तेज होने लगी है और दावेदारी को लेकर नए राजनीतिक समीकरण भी बन सकते हैं, जबकि समाजवादी पार्टी के लिए आजम आजम खान की वापसी से मुस्लिम मतदाताओं के बीच उनके प्रति सहानुभूति का पहलू महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: क्या है नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी? जिसमें शामिल हो गए TMC के 20 बागी सांसद
इस रणनीति के सहारे समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में ओवैसी के बढ़ते प्रभाव की काट निकालने की कोशिश कर सकती है। हालांकि, कानूनी अड़चनों के कारण अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आजम खान रामपुर सीट से खुद चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं, लेकिन उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने की अपनी इच्छा जरूर जताई है।










