मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए लोगों को किया जागरूक, 22 नवंबर को अपने बूथ पर पहुंचने की अपील

अलीगढ़। जनपद में चुनाव आयोग द्वारा कराये गए एसएआर के बाद आज स्थानीय लेफ्टिनेंट नाहर सिंह इंटर कॉलेज में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की उपस्थिति में लोगों को मतदाता सूची से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया गया।

इस अवसर पर  अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व जिला कोऑर्डिनेटर एवं कांग्रेस नेता सागर सिंह तोमर ने बताया कि यदि SIR या किसी अन्य कारणवश आपका नाम मतदाता सूची से कट गया है, तो आप फॉर्म-6 भरकर दोबारा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। इसके अलावा जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।

सागर सिंह तोमर ने अलीगढ़ के सभी नागरिकों से अपील की कि 22 नवंबर, रविवार को अपने-अपने बूथ पर पहुँचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जाँचें और जिनका नाम सूची में नहीं है, वे उसे जुड़वाने के लिए आवेदन करें।उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए आधार कार्ड की फोटोस्टेट और एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुँचें।

सागर सिंह तोमर ने कहा कि वे स्वयं अपने बूथ पर उपस्थित रहेंगे और लोगों की सहायता करेंगे। अलीगढ़ जिले की किसी भी विधानसभा या बूथ पर मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नागरिक उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मतदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।