लखनऊ पहुंचे आजम खां, गठबंधन पर बोले- यह शीर्ष नेताओं के स्तर का मामला
नई दिल्ली: जेल से बाहर आने के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां बुधवार शाम लखनऊ के लिए निकल गए, जिससे उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। संविधान दिवस के मौके पर होने वाले सपा के घोषणा पत्र कार्यक्रम में उनके शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जिसे पार्टी के पुराने राजनीतिक समीकरणों की वापसी के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
मीडिया द्वारा घोषणा पत्र और पांच सीटों पर प्रत्याशियों की सूची को लेकर पूछे गए सवालों को टालते हुए उन्होंने कहा कि इस विषय पर अब लखनऊ जाकर ही बात होगी। हालांकि, गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बड़ों का फैसला है और इसे बड़ों पर ही छोड़ देना चाहिए, वे आपस में तय कर लेंगे।
सियासी जानकारों के अनुसार, आजम खां का यह बयान अखिलेश यादव के नेतृत्व पर भरोसा जताने और खुद को किसी भी विवाद से दूर रखने की रणनीति का हिस्सा है। लंबे समय बाद लखनऊ में उनकी मौजूदगी को पार्टी के मुस्लिम वोट बैंक को साधने, टिकट बंटवारे, गठबंधन की दिशा तय करने और घोषणा पत्र जारी होने के कार्यक्रम के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: Live: पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा 117 और टीएमसी 108 सीटों पर आगे
आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर हलचल बढ़ गई है। जेल से रिहा होने के बाद गुरुवार को लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आजम खां के बीच उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
पश्चिमी यूपी और मुरादाबाद मंडल की सीटों पर आजम खां की मजबूत पकड़ और प्रभाव को देखते हुए यहाँ के टिकट तय करने में उनकी सलाह बेहद अहम मानी जा रही है, हालांकि दोनों नेताओं की इस बैठक की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Discover more from ZH7TV
Subscribe to get the latest posts sent to your email.










