संविधान दिवस पर भी नहीं जागा नगर निगम, कांग्रेस नेता ने की बाबा साहब की प्रतिमा की सफाई
अलीगढ़। जहां एक तरफ संविधान दिवस के मौके पर कई राजनीतिक दलों की आज लखनऊ में रैली हो रही है और जगह जगह संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराम अंबेडकर की याद में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, वहीं इन सबसे दूर अलीगढ़ नगर निगम को घंटाघर स्थित अंबेडकर पार्क की याद तक नहीं आई। नतीजतन बाबा साहब भीमराम अंबेडकर की प्रतिमा की सफाई तक नहीं की गई।
संविधान दिवस के मौके पर घंटाघर स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचे कांग्रेस नेता और अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व जिला कोर्डिनेटर सागर सिंह तोमर को बाबा साहब की प्रतिमा पर जमी धूल-मिटटी को न सिर्फ साफ़ किया बल्कि प्रतिमा और प्रतिमास्थल की धुलाई भी की।
संविधान दिवस पर अंबेडकर पार्क की बदहाली देख नाराज हुए पूर्व भारत सरकार अनुसूचित जाति आयोग के जिला कोऑर्डिनेटर एवं कांग्रेस नेता सागर सिंह तोमर, स्वयं पानी से की पार्क की सफाई
सागर सिंह तोमर ने डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किये और पार्क की बदहाल स्थिति देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पार्क में न तो समुचित सफाई की गई थी और न ही बाबा साहेब की प्रतिमा एवं उनके चित्रों की उचित देखरेख हो रही थी। पूरे पार्क में धूल-मिट्टी और सूखे पत्तों का अंबार लगा हुआ था।
सागर सिंह तोमर ने कहा कि पार्क के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण एवं शहर के पहले संविधान पार्क के रूप में विकसित करने के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाने की जानकारी है। इसके बावजूद संविधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर पार्क की ऐसी स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
इसे भी पढ़ें: आयुष मलिक की घर वापसी पर हाईकोर्ट के ब्रेक, धर्म परिवर्तन को लेकर दिया बड़ा फैसला
उन्होंने बताया कि पार्क में स्थापित संविधान की पुस्तक की प्रतिकृति के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। वहीं, हाल ही में लगाए गए चित्रों की स्थिति भी खराब होने लगी है। इससे स्पष्ट होता है कि पार्क के निर्माण और सौंदर्यीकरण के बाद उसके नियमित रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
सागर सिंह तोमर ने नगर निगम प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि जब इस पार्क के विकास पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, तो फिर इसकी नियमित सफाई और देखरेख क्यों नहीं हो रही है? संविधान दिवस के दिन भी यदि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर बने पार्क की सफाई नहीं हो सकती, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग की कि पार्क की नियमित सफाई कराई जाए तथा क्षतिग्रस्त प्रतिकृतियों और चित्रों की मरम्मत कराकर उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि यह पार्क वास्तव में बाबा साहेब के विचारों, सामाजिक समानता और भारतीय संविधान के सम्मान का प्रतीक बन सके।
Discover more from ZH7TV
Subscribe to get the latest posts sent to your email.










