2029 से पहले गिर जाएगी मोदी सरकार: प्रमोद तिवारी
मथुरा। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का दावा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार 2029 से पहले ही धराशाही हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 3-4 चुनाव हुए, लेकिन क्या आपको एक भी भाजपा का मुख्यमंत्री बनता हुआ दिखा था?
मथुरा में बांके बिहारी मंदिर करने पहुंचे प्रमोद तिवारी ने कहा, “भाजपा अन्य दलों से नेताओं को तोड़कर मुख्यमंत्री बना रही है, जिसका उदाहरण असम और अन्य राज्यों में देखा जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल कांग्रेस ही देश के लोकतंत्र को सुरक्षित रख सकती है।”
उन्होंने कहा कि “बिहार में चुनाव हुआ तो सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया गया, जो कि दूसरी पार्टी से थे। असम में कांग्रेस से लेकर मुख्यमंत्री बनाया गया।बंगाल में टीएमसी से लेकर मुख्यमंत्री बनाया गया।
प्रमोद तिवारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और इसे बचाने के लिए कांग्रेस का सत्ता में आना अनिवार्य है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा और आरएसएस के भीतर जबरदस्त अंतर्कलह व्याप्त है और कार्यकर्ताओं में नरेंद्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी के प्रति भारी असंतोष है।
प्रमोद तिवारी ने भविष्यवाणी की कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी और पार्टी में बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले ही केंद्र की भाजपा सरकार गिर जाएगी।
वहीं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मोना मिश्रा ने महिला आरक्षण और भागीदारी के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा की महिला विरोधी विचारधारा अब पूरी तरह उजागर हो चुकी है। उन्होंने सवाल उठाया कि हाल ही में जिन पांच राज्यों में चुनाव हुए, उनमें से एक में भी भाजपा ने किसी महिला को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया?
इसे भी पढ़ें: सीजेपी-सरकार वार्ता आज तय, प्रदर्शन के चलते दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन बंद
उन्होंने कहा कि भाजपा केवल संसद में महिला आरक्षण की बातें करती है, लेकिन हकीकत में वह महिलाओं को नेतृत्व देने के खिलाफ है। आराधना ने चुनौती दी कि यदि भाजपा सच में गंभीर है, तो 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करके दिखाए। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस ने 2022 के चुनाव में पहले ही महिलाओं को 40 प्रतिशत भागीदारी दी थी।
प्रमोद तिवारी के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मोना मिश्रा और पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर भी मौजूद थे।
#WATCH मथुरा, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “बिहार में चुनाव हुआ तो सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया गया जो कि दूसरी पार्टी से थे। असम में कांग्रेस से लेकर मुख्यमंत्री बनाया गया। बंगाल में TMC से लेकर मुख्यमंत्री बनाया गया… 3-4 चुनाव हुए लेकिन क्या आपको एक… https://t.co/NwOvsfpbGc pic.twitter.com/37wHi019q9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
