नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा की चूक का मामला सामने आया है। एक सदिग्ध कार के विधानसभा के गेट नंबर 2 का बैरियर तोड़कर अंदर घुसने के बाद हड़कंप मच गया। इस कार का ड्राइवर भी नकाबपोश होने के कारण प्रथम दृष्टया यह मामला और गंभीर प्रतीत हुआ।
हालांकि कार के विधानसभा में प्रवेश करने के बाद किसी तरह की कोई अनहोनी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्राइवर सीधे विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर गया और पोर्च के पास गुलदस्ता रखकर कार समेत मौके से फरार हो गया। हालांकि बम जैसी कोई चीज नहीं मिली।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने पूरे मामले की छानवीन शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और टाटा सिएरा कार बरामद कर ली है । वहीँ इस घटना के बाद अब गेट नंबर 2 पर अब सीआरपीएफ की तैनाती की गई है।
फ़िलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं आरोपी द्वारा रखे गए गुलदस्ते को बम निरोधी दस्ते से जांच कराई गई है। पुलिस इस मामले की हर एंगिल से जांच कर रही है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।