सीज फायर के लिए अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत जारी

सीज फायर के लिए अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत जारी

नई दिल्ली (इंटरनेशनल डेस्क)। युद्ध विराम के लिए अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत शुरू होने की खबर है। हालांकि खबरों में कहा गया है कि ईरान और अमेरिका के बीच सीधे बातचीत न होकर मध्यस्थ के माध्यम से हो रही है।

ख़बरों के मुताबिक, ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध विराम के लिए पाकिस्तान भी मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। पाकिस्तान की तरफ से आसिम मुनीर अमेरिकी नेतृत्व के संपर्क में हैं।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर का प्लान मिला है। यह प्लान सोमवार से लागू हो सकता है, जिसके बाद ईरान होर्मुज को फिर से खोल सकता है।

रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ, फील्ड मार्शल असीम मुनीर, अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस, स्पेशल दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची के साथ पूरी रात संपर्क में रहे।

इससे पहले रविवार को एक्सियोस न्यूज ने रिपोर्ट किया कि 45 दिन के संभावित सीजफायर को लेकर अमेरिका-ईरान बातचीत कर रहे हैं। जिससे युद्ध हमेशा के लिए खत्म हो सकता है।

प्रस्ताव के तहत, सीजफायर तुरंत लागू होगा, जिससे होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुल जाएगा, और एक बड़े समझौते को फाइनल करने के लिए 15-20 दिन का समय होगा। इस डील को टेंटेटिवली इस्लामाबाद अकॉर्ड कहा जा रहा है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।