मेकर्स ने गुरुवार को सनी देओल की आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का दमदार टीजर रिलीज किया, जिसमें सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा और अली फजल समेत कई कलाकारों के किरदारों की पहली झलक देखने को मिली है
आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज होने के अगले ही दिन मेकर्स ने इसका दमदार टीजर भी जारी कर दिया है।
यह फिल्म इस साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल और अली फजल समेत कई बेहतरीन कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
आमिर खान प्रोडक्शंस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए इस टीजर में देश के विभाजन की दर्दनाक त्रासदी को दिखाया गया है।
टीजर के बैकग्राउंड में खुद आमिर खान की आवाज सुनाई दे रही है, जो कहती है—’हिंदुस्तान, जिसे बड़े संघर्ष और कुर्बानियों के बाद 200 साल की गुलामी से आजादी तो मिली, मगर अफसोस कि मुल्क का बंटवारा हो गया।
मजहब के नाम पर इंसानियत की हत्या हो रही थी’। इसके बाद टीजर में विभाजन के समय के उन दिल दहला देने वाले दृश्यों को पर्दे पर उतारने की कोशिश की गई है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।