अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन: सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दी बधाई

अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन: सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दी बधाई

अखिलेश यादव का आज 53वां जन्मदिन है।सपा कार्यकर्ताओं के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जन्मदि बधाई दी है।अखिलेश का जन्म 1 जुलाई 1973 को सैफई में हुआ था

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज 53 साल के हो गए हैं।

इस खास मौके पर पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विरोधी दलों के नेताओं ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अखिलेश यादव को बधाई दी और प्रभु श्री राम से उनके उत्तम स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की।

राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी उन्हें बधाई देते हुए पोस्ट लिखा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और आदि देव महादेव की कृपा उन पर बनी रहे और वे सदैव स्वस्थ व दीर्घायु रहें।

अखिलेश यादव के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और मुरादाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।

इस दौरान सांसद रुचि वीरा ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में एक 53 फीट लंबा केक काटा, जिस पर पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ बना हुआ था।

इस विशाल केक को अलवीना बेकरी ने तैयार किया था और इस जश्न में भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

1 जुलाई 1973 को इटावा के सैफई में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और मालती देवी के घर जन्मे अखिलेश यादव की प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान के धौलपुर मिलिट्री स्कूल से हुई थी।

इसके बाद उन्होंने मैसूर विश्वविद्यालय से सिविल एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में स्नातक और ऑस्ट्रेलिया के सिडनी विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) की डिग्री हासिल की।

अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने राजनीति में कदम रखा और साल 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उनके नाम उत्तर प्रदेश में सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।