राजभर का अखिलेश पर हमला: मिलने और फोटो खिंचवाने के नाम पर वसूली का आरोप

राजभर का अखिलेश पर हमला: मिलने और फोटो खिंचवाने के नाम पर वसूली का आरोप

यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर फोटो खिंचवाने और हाथ मिलाने के नाम पर अपने लोगों से वसूली करवाने का गंभीर आरोप लगाया है

 

लखनऊ: यूपी के पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

राजभर ने दावा किया कि अखिलेश यादव के ही कुछ गरीब यादव कार्यकर्ताओं ने उनसे मिलकर शिकायत की है कि सपा प्रमुख से मिलने, उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए 5,000 रुपये और हाथ मिलाने के लिए 8,000 से 10,000 रुपये तक की वसूली उनके आस-पास रहने वाले लोगों द्वारा की जा रही है।

राजभर ने अखिलेश यादव की संपत्ति में 900 गुना बढ़ोतरी का हवाला देते हुए इस ‘एक्स्ट्रा इनकम’ के जुगाड़ और कार्यकर्ताओं के शोषण पर कड़ा ऐतराज जताया। खुद को अखिलेश का मित्र बताते हुए उन्होंने सलाह दी कि वे मुलाकातों का सौदा और गेट पर चल रहा यह ‘रेट काउंटर’ तुरंत बंद करवाएं।

उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर यह सिस्टम बंद नहीं हुआ, तो आने वाले समय में खुद प्रताड़ित कार्यकर्ता और जनता मिलकर उन्हें हरा देगी, जिससे उनके पास नेता प्रतिपक्ष बनाने लायक सीटें भी नहीं बचेंगी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं