राष्ट्रगान का अपमान: संदीप दीक्षित ने अमित मालवीय को भेजा मानहानि का नोटिस
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने राष्ट्रगान विवाद को लेकर भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को कानूनी नोटिस भेजा है। 15 अगस्त को भेजे गए इस नोटिस का संबंध 13 अगस्त को नई दिल्ली में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान साउंड सिस्टम में खरबि आ गयी थी। नोटिस में आरोप लगाया गया है की साउंड सिस्टम की इस तकनीकी गड़बड़ी को भाजपा ने जानबूझकर सोशल मीडिया पर इस तरह पेश किया जैसे कांग्रेस ने राष्ट्रगान का अपमान किया है।
घटना के विवरण के अनुसार, कार्यक्रम में राष्ट्रगान सामान्य तरीके से बजाया गया था, जिसके समाप्त होने पर मंच पर मौजूद संदीप दीक्षित, राहुल गांधी और अन्य नेता उपस्थित लोगों से मिलने-जुलने के लिए आगे बढ़ गए।इसके तुरंत बाद तकनीकी गड़बड़ी के कारण राष्ट्रगान गलती से दोबारा बजने लगा, जिसे ऑपरेटर ने तुरंत रोक दिया। वीडियो टाइमलाइन का हवाला देते हुए बताया गया है कि 1:00:01 मिनट पर राष्ट्रगान शुरू होकर 1:01:01 मिनट पर समाप्त हुआ, जिसके ठीक एक सेकंड बाद तकनीकी खराबी के चलते यह दोबारा बज उठा और 1:01:08 मिनट पर आवाज पूरी तरह बंद कर दी गई।
इसे भी पढ़ें: शिवसेना (UBT) संकट: दिल्ली बैठक में पहुंचे सिर्फ 3 सांसद, बगावत पक्की
इस क़ानूनी नोटिस में मुख्य आपत्ति यह है कि भाजपा ने अपने ट्विटर एक्स अकाउंट पर घटना को गलत तरीके से दिखाया और झूठ फैलाया की राहुल गाँधी ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। कांग्रेस का कहना है की यह सिर्फ साउंड सिस्टम की एक तकनीकी खरबी थीकोई अपमान नहीं। नोटिस में भाजपा में उस पोस्ट को तुरंत हटाने और बिना शर्त माफ़ी मांगने को कहा गया था। भाजपा को इस मामले के सभी वीडियो सुरक्षित रखने को कहा गया है और 48 घंटे का समय दिया गया है। अगर 48 घंटे में माफ़ी नहीं मांगी गई तो कांग्रेस भाजपा पर मानहानि का कोर्ट केस दर्ज करेगी।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
