उपद्रवी लोगों के एक गुट ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश, हिट के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर डटी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के हौसलों को डिगाने के लिए जब एक शख्स ‘कॉकरोच मारने वाला स्प्रे’ लेकर प्रदर्शनकारियों के बीच घुसने लगा, तो पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे धर दबोचा और पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की सुरक्षा बढ़ाते हुए माहौल बिगड़ने से बचा लिया।
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई है। पुलिस ने एक अज्ञात शख्स को पकड़ा है, जिससे कॉकरोच मारने वाला स्प्रे बरामद हुआ है।
यह व्यक्ति स्प्रे लेकर प्रदर्शनकारियों के बीच जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए उसे तुरंत मौके से हटा दिया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके के घर की सुरक्षा महाराष्ट्र पुलिस ने बढ़ा दी है।
दिपके का घर महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर के वलूज इलाके में है। दिपके के घर आने के बाद उनके घर के बाहर भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है। दिपके आज रात को ही मुंबई पहुंच सकते हैं।
पहले दिपके के घर पर एक सुरक्षाकर्मी तैनात था, लेकिन अब एक अधिकारी सहित 10 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में माहौल गरमा गया है।
क्योंकि अज्ञात लोगों ने पार्टी और अभिजीत दिपके के खिलाफ नारेबाजी की है। इस कारण माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। दिल्ली पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए हंगामा कर रहे कुछ लोगों को तुरंत हिरासत में लेकर वहां से हटा दिया है।देश का युवा अब डरेगा नहीं लड़ेगा
इसे भी पढ़ें: तीसरी शादी पर फतवे और ‘लव जिहाद’ के आरोपों पर बोले आमिर खान
कॉकरोच डरते भी नहीं, कभी मरते भी नहीं क्या सरकार को युवाओं की आवाज सुनाई दे रहीं ?
हैबता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।
NEET पेपर लीक और CBSE मार्कशीट विवाद के चलते पार्टी इस्तीफा मांग रही है। अभिजीत दिपके कहना है कि सरकार, CBSE बोर्ड और NTA एजेंसी की अनदेखी, लापरवाही के चलते छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है।
पहले पेपर लीक हो जाते हैं और फिर कार्रवाई के नाम पर तबादले करके दिखावा कर दिया जाता है, जबकि सरकार को पेपर लीक के खिलाफ कड़ा कानून बनाना चाहिए।
जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पाटी के प्रदर्शनस्थल से अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया कि उनके लिए उनके मंत्री अहम हैं या देश के छात्र अहम हैं? छात्र और युवा वर्ग कब तक डर के साए में जीवन जीएगा? सरकार को धर्म की राजनीति बंद करनी ही होगी।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
