कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उक्त युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद उक्त हमलावर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया
जयपुर। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को एक युवक ने उस समय थप्पड़ जड़ दिया जब वे जयपुर के शहीद स्मारक कार्यक्रम स्थल की तरफ बढ़ रहे थे।
इस घटना के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उक्त युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद उक्त हमलावर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
दरअसल, अभिजीत दिपके जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान एक युवक अभिजीत दिपके की तरफ बढ़ा और उसने करीब पहुँचते ही अभिजीत को एक थप्पड़ रसीद कर दिया।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।