AAP सिख विधायकों की पेशी पर आज अमृतसर में मंथन, रणनीति पर होगी चर्चा
श्री अकाल तख्त साहिब में पेशी से पहले रणनीति बनाने के लिए अमृतसर में आम आदमी पार्टी के मंत्रियों और विधायकों की अहम बैठक बुलाई गई है
पंजाब डेस्क: श्री अकाल तख्त साहिब में पेशी से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज अमृतसर में एक अहम बैठक बुलाई है।
इस बैठक में पंजाब सरकार के सभी विधायक और मंत्री शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी भी तय मानी जा रही है।
पार्टी की यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब सिख विधायकों और मंत्रियों को श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय से 29 जून को पेश होने के लिए पत्र जारी किया गया है।
इसी के मद्देनजर पार्टी नेतृत्व आगामी रणनीति और स्थिति पर विस्तार से चर्चा करेगा।
इसे भी पढ़ें: Live: पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में कालना सीट पर भाजपा के सिद्धार्थ मजूमदार आगे
मुख्यमंत्री भगवंत मान को अभी तक कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने पहले ही संकेत दिया है कि यदि उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से औपचारिक बुलावा मिलता है तो वे निश्चित रूप से वहां उपस्थित होंगे।
उनकी स्थिति को लेकर राजनीतिक हलकों में इस समय विशेष चर्चा बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी के कई सिख विधायक इस संवेदनशील धार्मिक मामले में किसी भी प्रकार के विवाद से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
हालांकि अधिकांश नेताओं ने फिलहाल सार्वजनिक बयान देने से पूरी तरह परहेज किया है, लेकिन माना जा रहा है कि वे धार्मिक परंपराओं का सम्मान करते हुए पेश होने के पक्ष में हैं।
दूसरी ओर, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के कई नेता पहले ही श्री अकाल तख्त साहिब में उपस्थित होने की घोषणा कर चुके हैं, जिनमें प्रताप सिंह बाजवा, परगट सिंह और राणा गुरजीत सिंह जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं, जिन्होंने इसे अपना धार्मिक कर्तव्य बताया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
