DU के बाद JNU का अलर्ट: जंतर-मंतर प्रदर्शन में न जाएं छात्र, रखें मर्यादा
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने अपने कर्मियों के लिए एडवाइजरी जारी कर संस्थान की आचार संहिता का पालन करने और विरोध प्रदर्शनों से दूर रहने की हिदायत दी है
नई दिल्ली: देश भर में नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर जारी भारी राजनीतिक और सामाजिक हलचल के बीच राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) और दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने अपने छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए परामर्श जारी किया है।
JNU प्रशासन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बयान जारी कर विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों से जिम्मेदारी से व्यवहार करने और व्यक्तिगत सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए प्रशासन ने सभी को नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर या उसके आसपास होने वाले किसी भी सार्वजनिक प्रदर्शन में शामिल होने या वहां जाने से बचने का आग्रह किया है।
विश्वविद्यालय ने सख्त चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर लागू कानूनों के तहत कानूनी कार्रवाई और यूनिवर्सिटी आचार संहिता के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर भड़की बीजेपी, कहा ‘कांग्रेस का हिंदू विरोधी नैरेटिव’
इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने भी अपने छात्रों और शिक्षकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की थी।
DU ने कहा कि जंतर-मंतर पर होने वाले किसी भी गैरकानूनी प्रदर्शन में शामिल होना छात्रों की सुरक्षा, शैक्षणिक प्रगति और भविष्य के अवसरों के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है।
इसके साथ ही, DU प्रशासन ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही भ्रामक और फर्जी सामग्रियों से सतर्क रहने की सलाह दी थी।
गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर विभिन्न राजनीतिक व छात्र संगठनों द्वारा नीट मामले को लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही है, जिसके चलते दोनों केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने यह एहतियाती कदम उठाया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
