‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद अब फिल्म ‘ईथा’ का हिस्सा बनीं अक्षरा सिंह

‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद अब फिल्म ‘ईथा’ का हिस्सा बनीं अक्षरा सिंह

बॉलीवुड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह अब श्रद्धा कपूर स्टारर आगामी फिल्म ‘ईथा’ में नजर आएंगी

 

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर स्टार अक्षरा सिंह इन दिनों बॉलीवुड में धमाल मचा रही हैं।

हाल ही में अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के ‘घिस घिस घिस’ गाने में अपनी परफॉर्मेंस से सबका ध्यान खींचने के बाद, अब अक्षरा ने अपनी अगली बड़ी बॉलीवुड फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

अक्षरा सिंह जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ‘ईथा’ में नजर आने वाली हैं।

एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए अक्षरा सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्होंने ‘ईथा’ के बारे में सुना, उनके रोंगटे खड़े हो गए।

जब उन्हें पहली बार इस फिल्म के लिए कॉल आया, तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ और वह काफी नर्वस और इमोशनल हो गई थीं।

अक्षरा ने बताया कि वह हमेशा से फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की बहुत बड़ी फैन रही हैं, इसलिए उनके डायरेक्शन में काम करना उनके लिए एक बहुत बड़ा और यादगार पल है।

श्रद्धा कपूर की तारीफ करते हुए अक्षरा ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि श्रद्धा कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, तो उनकी खुशी दोगुनी हो गई।

उन्होंने श्रद्धा को एक बेहतरीन एक्ट्रेस और बेहद विनम्र इंसान बताते हुए कहा कि उनके साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलना उनके लिए वाकई बहुत खास है।

अक्षरा सिंह ने फिल्म ‘ईथा’ में अपने किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी तो साझा नहीं की, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं और उन्हें उम्मीद है कि दर्शक उनके इस काम को भी खूब प्यार देंगे।

लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसमें श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा और जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कड़ा मुकाबला कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होने जा रहा है, जो ‘ईथा’ से दो दिन पहले यानी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।