आकाश आनंद की हुई वापसी बीजेपी और योगी सरकार पर साधा निशाना
आकाश आंनद ने यूपी सियासी पिच पर वापसी करते हुए अपने पुराने तेवर में योगी सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने सवा दो साल बाद यूपी की सियासी पिच पर वापसी करते हुए अपने पुराने आक्रामक तेवर में योगी सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
हाथरस के सादाबाद में एक विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में बीजेपी सरकार ने जनता के टैक्स के 7 हजार करोड़ रुपये केवल अपने विज्ञापन और प्रचार पर खर्च किए हैं।
इसे भी पढ़ें: अमेरिकी नाकाबंदी के जवाब में ईरान ने होर्मुज को पूरी तरह बंद किया
आकाश आनंद ने बेरोजगारी और शिक्षा में मुद्दे पर सरकार को घेरा
आकाश आनंद ने कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और शिक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि यूपी में अपराध और किडनैपिंग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं तथा सरकार ने गरीबों के बच्चों वाले 25 हजार से अधिक सरकारी स्कूल बंद कर दिए हैं।
उन्होंने झांसी के अस्पताल हादसे और पेपर लीक के मुद्दों पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए उन्हें ‘अंकल’ कहकर संबोधित किया और कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में भी वही हाल है जो बीजेपी के राज में है। आकाश आनंद ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों में इन 10 सालों का हिसाब मांगने और बसपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
