अमेरिकी नाकाबंदी के जवाब में ईरान ने होर्मुज को पूरी तरह बंद किया
नई दिल्ली(इंटरनेशनल डेस्क)। ईरान ने अमेरिका की नाकाबंदी के जवाब में दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से पूरी तरह बंद करने की घोषणा की है।
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चेतावनी दी है कि जब तक अमेरिका अपनी नाकाबंदी खत्म नहीं करता, किसी भी जहाज को गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
IRGC ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य तब तक बंद रहेगा जब तक अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकाबंदी हटा नहीं लेता। इसने जहाजों को चेतावनी दी है कि वे फारस की खाड़ी या ओमान सागर में अपने लंगर से आगे न बढ़ें।
इससे पहले कल भारत के दो जहाजों को भी होर्मुज पार करने से रोक दिया गया था और उन्हें वापस लौटना पड़ा था। खबरों के मुताबिक, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चेतावनी देने के बाद भारत के जहाजों पर गोलियां चलाईं और उन्हें वापस जाने को मजबूर कर दिया।
इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, आश्वासन के बाद महापंचायत स्थगित
इस बीच सोमवार को इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर ऐसा कोई एलान सामने नहीं आया है लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल अपने बयान में इस तरह के संकेत दिए थे।
ईरान और अमेरिका के बीच हुए सीज फायर को लेकर कन्फ्यूजन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों से पैदा हुई है। डोनाल्ड ट्रंप कभी ईरान को खत्म करने और स्टोन ऐज में भेजने की बात करते हैं तो कभी वे ईरान को महान संस्कृति वाला देश बताते हैं।
कई मौको पर ट्रंप ने ईरान और उसकी लीडरशिप को सीधे सीधे तबाह करने की धमकी दी है तो अचानक ही अगले दिन उन्होंने ईरान को एक अच्छा देश बताया है ऐसे में शांति वार्ता में होने वाली प्रगति पर असर पड़ना तय है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
