अखिलेश यादव का तंज: जो चंदा नहीं बचा पाए, वे पेपर क्या बचाएंगे?
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने छात्र आंदोलन को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं की एकजुटता ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि नौजवानों ने यह साबित कर दिया कि सरकारें भी झुकती हैं
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने छात्र आंदोलन को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं की एकजुटता ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि नौजवानों ने यह साबित कर दिया कि सरकारें भी झुकती हैं, बस उन्हें झुकाने वाला मजबूत इरादा होना चाहिए।
उन्होंने सवाल उठाया कि जिन मांगों पर सहमति बनी है, सरकार सदन में उन आश्वासनों को क्यों नहीं रख रही है। पूर्व मंत्री के हटाए जाने पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सभी सदस्यों को इस बात से राहत मिली होगी कि एक प्रधान को हटाकर प्रधानमंत्री को बचा लिया गया।
इसे भी पढ़ें: बागी सांसदों पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: अभिषेक बनर्जी की याचिका पर आ सकता है फैसला
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा वचन नहीं बल्कि केवल जुमला देती है, और उन्हें उम्मीद है कि सरकार युवाओं की सभी मांगें स्वीकार करेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग राजनीति को मजाक समझते थे, आज वही सरकार इतनी गंभीर और अलोकतांत्रिक हो चुकी है कि उन्हें धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा।
किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि जब सरकार चुनावों को नजदीक देखती है या डर जाती है, तो वह काले कानून भी वापस ले लेती है। इसी संदर्भ में उन्होंने दोहराया कि यह नारा बिल्कुल सही है कि सरकारें झुकती हैं, बस उन्हें झुकाने वाला होना चाहिए।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
