अलीगढ़: लूट की झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई

अलीगढ़: लूट की झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई

यह मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के शादीपुर गांव का है। यहां दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर तीखी बहस और कहासुनी हो गई थी

उत्तर प्रदेश:  इस विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से 50 हजार रुपये की लूट होने की झूठी सूचना दे दी गई।

लूट की इतनी बड़ी वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंच गई।

हालांकि, जब पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहनता से जांच की, तो पूरी कहानी मनगढ़ंत और झूठी निकली।

जांच में साफ हुआ कि दोनों पक्षों के बीच केवल आपसी कहासुनी हुई थी और लूट जैसी कोई घटना घटित ही नहीं हुई थी।

पुलिस का कीमती समय बर्बाद करने और झूठी अफवाह फैलाने के आरोप में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इसमें एक पक्ष के नीरज कुमार तथा दूसरे पक्ष के धर्मवीर सिंह को नामजद करते हुए उनके खिला

फ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।