अलीगढ़: कांग्रेस के नए जिला और महानगर अध्यक्ष के नाम पर कल तक लग सकती है मुहर

अलीगढ़: कांग्रेस के नए जिला और महानगर अध्यक्ष के नाम पर कल तक लग सकती है मुहर

अलीगढ़। जनपद में महानगर और जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के नाम पर कल तक मुहर लग सकती है। बता दें कि अलीगढ़ में महानगर और जिला कांग्रेस संगठन को 2027 के चुनाव की दृष्टि से तैयार करने के लिए पार्टी हाईकमान ने रिपोर्ट मांगी थी। इसी क्रम में हाईकमान ने पर्यवेक्षक भेजकर कार्यकर्ताओं की राय और दावेदारों के बायोडाटा भी मंगवाए थे।

पार्टी सूत्रों की माने तो जिला और महानगर के नए अध्यक्ष के नाम का एलान कल तक किसी भी समय एलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, पर्यवेक्षको की रिपोर्ट के आधार पर ही नए अध्यक्षों के नाम का चयन होगा।

सूत्रों की माने तो अलीगढ में AICC, PCC बने बैठे नेताओं की निष्क्रियता को पार्टी हाईकमान ने बेहद गंभीरता से लिया है। सूत्रों ने कहा कि जनपद में कांग्रेस का एक बड़े नेता के इर्दगिर्द सिमट कर रह जाने की बात भी पर्यवेक्षकों ने पार्टी के शीर्ष नेताओं से साझा की है। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी जिला और महानगर अध्यक्ष के तौर पर नए चेहरों को भी मौका दे सकती है। जो वर्षो से ज़मीन पर कांग्रेस का कार्य कर रहे हैं लेकिन किसी छत्रप के दबाव में नहीं हैं।

जिलाध्यक्ष पद की संभावित दौड़ में कई नाम चर्चा में:

कांग्रेस के संगठनात्मक बदलाव को लेकर अलीगढ़ में जिलाध्यक्ष पद के लिए कई नामों की संभावित दावेदारी की चर्चा सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, परवेज अहमद, श्रीमती प्रतिमा सिंह, सागर सिंह तोमर, अजय शर्मा, गौरांगदेव चौहान, कैलाश बाबू चौहान, धर्मेंद्र कुमार लोधी और शेरपाल सिंह सविता जैसे नाम संभावित दावेदारों के रूप में चर्चा में हो सकते हैं।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से किसे अलीगढ़ कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा। अंतिम निर्णय कांग्रेस नेतृत्व द्वारा संगठनात्मक चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगा। इसलिए फिलहाल इन नामों को संभावित दावेदारों के रूप में ही देखा जाना चाहिए, न कि किसी आधिकारिक घोषणा के तौर पर।

गौरतलब है कि वर्ष 2014 के बाद से ही कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों का कार्यकाल बेहद संक्षिप्त रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा और महानगर तल्हा अबरार के बाद जिले में कांग्रेस एक नेता विशेष के इर्द गिर्द सिमट कर रह गई। जिसके नतीजतन जनपद में कांग्रेस निरंतर कमजोर होती चली गई।

2025 में अलीगढ़ जिला अध्यक्ष के रूप में ठाकुर सोमवीर सिंह के नाम की घोषणा की गई थी। अलीगढ में आज कांग्रेस संगठन की क्या स्थिति है इसकी रिपोर्ट पर्यवेक्षको के माध्यम से हाईकमान तक पहुंच चुकी है और अब हाईकमान के फैसले का इंतज़ार है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।