दतिया में कांग्रेस जीत का परचम लहराने के करीब, 9वे राउंड की गिनती के बाद 9,519 वोटों से आगे

दतिया में कांग्रेस जीत का परचम लहराने के करीब, 9वे राउंड की गिनती के बाद 9,519 वोटों से आगे

भोपाल। मध्य प्रदेश की हॉट सीट दतिया विधानसभा पर हुए उपचुनाव के लिए आज मतगणना हो रही है। शुरूआती रुझानों में कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। 9वे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार को पीछे छोड़ते हुए क 9519 वोटों की बढ़त बना ली है।

दतिया विधानसभा सीट को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्यों कि इस सीट को पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पारंपरिक गढ़ माना जाता है। इस सीट पर उपचुनाव में बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा को उम्मीदवार नहीं बनाया और उनकी जगह आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारकर बड़ा दांव खेला था।

वहीं, कांग्रेस ने अपनी पुरानी ज़मीन को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस का जनसंपर्क और स्थानीय मुद्दों पर आक्रामक रुख मतदाताओं के बीच असरदार साबित होता दिख रहा है।

इस सीट पर नौवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। वे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी से 9,519 वोटों से आगे चल रहे हैं। नौवें राउंड में कांग्रेस को 6,694 और भाजपा को 3,758 वोट मिले।

चुनाव विशेषज्ञों की माने तो इस सीट पर बीजेपी के पिछड़ने के पीछे दो प्रमुख कारण हैं। पहला नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटना और दूसरा मोहन सरकार से किसानो की नाराज़गी। इसके अलावा जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बाद युवा वर्ग ने भी बीजेपी से दूरी बनाई है।

हालांकि दतिया सीट पर प्रचार में बीजेपी ने जमकर पसीना बहाया था और बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने इस सीट पर नरोत्तम मिश्रा के बिना जीत दर्ज करने के लिए लगातार जनसम्पर्क और दौरे किये थे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित तमाम बड़े नेताओं को इस सीट पर चुनाव प्रचार के लिए भेजा गया था।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।