अलीगढ़: जन कल्याण समिति ने गंभीर बीमारी से पीड़ित 7 वर्षीय रेहान को उपलब्ध कराई दवाएं और रक्त

अलीगढ़: जन कल्याण समिति ने गंभीर बीमारी से पीड़ित 7 वर्षीय रेहान को उपलब्ध कराई दवाएं और रक्त

अलीगढ़ में जन कल्याण समिति ने फेफड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित सात वर्षीय अनाथ बच्चे रेहान के इलाज के लिए दवा और रक्त की व्यवस्था कर मानवता की मिसाल पेश की है

 

अलीगढ़: अग्रणी सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने मानवता और सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए फिरोजाबाद निवासी सात वर्षीय रेहान की मदद के लिए आगे आकर उसकी सभी आवश्यक दवाओं की एवं रक्त की व्यवस्था कराई।

रेहान लंबे समय से फेफड़ों (लंग्स) की गंभीर बीमारी से पीड़ित है और वर्तमान में जे.एन. मेडिकल अस्पताल, अलीगढ़ में उपचाराधीन है। जानकारी के अनुसार, रेहान के पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जिससे परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

 

बच्चे की गंभीर स्थिति की जानकारी मिलने पर जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और तत्काल दवा व रक्त उपलब्ध कराकर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सेवा करना है। भविष्य में भी ऐसे परिवारों की हर संभव सहायता की जाती रहेगी।

समिति की इस मानवीय पहल की अस्पताल में मौजूद सभी लोगों एवं क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

इस अवसर पर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष इमरान खान, सचिव मुज़फ़्फ़र इक़बाल, उपसचिव फरमान खान, कोषाध्यक्ष मोहम्मद रिज़वान, बबलू राइन, नाज़िम खान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।