नीतीश कुमार के जेडीयू को चला रहे अमित शाह, पीके का गंभीर आरोप
पटना। बिहार में जनता दल यूनाइटेड का नाम बदलकर जनता दल यूनाइटेड (नीतीश) किये जाने के राज्य सभा सांसद संजय झा के प्रस्ताव पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने कई सवाल उठाते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि “जनता दल यूनाइटेड हो या जनता दल नीतीश हो, उसके चलाने वाले अमित शाह ही हैं। कहा कि नीतीश कुमार अब जनता दल यूनाइटेड नहीं चला रहे हैं, खबर ये हैं कि उसका नाम क्या है, उसका कोई महत्व नहीं है…. क्यों कि आज की जनता दल यूनाइटेड को अमित शाह चलाते हैं।”
प्रशांत किशोर यहीं नहीं रुके और उन्होंने कहा कि उन्होंने (अमित शाह) एक दो लोगों को अप्पोइंट कर रखा है, अब बीजेपी जो तय करती है जनता दल यूनाइटेड में वही होता है।
दरअसल, जनता दल यूनाइटेड के राज्य सभा सांसद संजय झा ने खगड़िया में पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में एक प्रस्ताव रखा था। जिसके मुताबिक, जनता दल यूनाइटेड की पहचान नीतीश कुमार से है। उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड की पहचान नीतीश कुमार के सुसाशन से होती है।
इसे भी पढ़ें: बॉम्बे हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी: शांतिपूर्ण आंदोलन हर नागरिक का बुनियादी हक
संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपना पूरा जीवन जनता दल यूनाइटेड को खड़ा करने में लगा दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी का नाम ‘जनता दल (नीतीश)’ या ‘JD-नीतीश’ करने की सार्वजनिक अपील की।
बांकीपुर में जीत के बाद से आक्रामक हैं पीके:
बता दें कि हाल ही में बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को उसकी पारम्परिक सीट पर हराने के बाद से प्रशांत किशोर लगातार बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड पर हमलावर हैं।
बिहार में मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार की छुट्टी होने के बाद सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर भी प्रशांत किशोर ने कई सवाल दागे थे। सम्राट चौधरी की योग्यता और उनके आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर भी प्रशांत किशोर बीजेपी को कटघरे में खड़ा करते रहे हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
