अमित शाह बोले: 14 राज्यों में 200 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने बताया की सुरक्षा एजेंसियों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान के शहजाद भट्टी नेटवर्क को पूरी तरह तबाह कर दिया है। देश के 14 राज्यों में एक साथ चलाए गया इस बड़े ऑपरेशन में 200 से अधिक संदिग्ध लोगो को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाई से आतंकवादियों की भारत में बड़े हमलो की साजिश पूरी तरह नाकाम हो गई है।
गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर बताया की मोदी सरकार ने पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थन वाले शहजाद भट्टी नेटवर्क को पूरी तरह तबाह कर दिया है। इस बड़े ऑपरेशन के जरिए आतंकियों के देश पर बड़े हमलो की साजिश को नाकाम कर दिया गया।
असम में हुई कार्रवाई से उजागर हुआ आतंकवाद का व्यापक नेटवर्क
सुरक्षा बालो ने आतंकवादियों के पास से भरी मात्रा में खतरनाक विस्फोटक पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री केबने ग्रेनेड, पिस्तौल, कारतूत और जासूसी के लिए इस्तेमाल होने वाले सीसीटीवी कैमरे बरामद किए है।
गृह मंत्री अमित शाह ने देशव्यापी कार्रवाई को आतंकवाद के खिलाफ भारत की “जीरो टॉलरेंस” नीति का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह नेटवर्क कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था। यह कार्रवाई असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा धुबरी, चिरांग और बारपेटा में की गई उस छापेमारी के बीच हुई है, जिसके तहत पाकिस्तान से जुड़े तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर मोबाइल, सिम कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए थे।
इसे भी पढ़ें: बगरू के सरकारी स्कूल को देखने पहुंची CJP, ग्रामीणों ने रास्ता रोका
एसटीएफ के अनुसार, यह मॉड्यूल भर्ती, ऑनलाइन कट्टरपंथ, जासूसी, अवैध हथियार हासिल करने और स्लीपर सेल तैयार कर देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में मदद कर रहा था।
अधिकारी पेगू के अनुषार एक देश विरोधी नेटवर्क पाकिस्तान का ख़ुफ़िया एजेंसी ISI के इशारे पर काम कर रहा था और आपस में गुप्त कोड भाषा में बात करता था। जाँच में सामने आया है इस नेटवर्क के संबंध कई बड़े संगठनों से थे जिनमे ख़ालिश्तान आर्म्ड फोर्स, पंजाब सॉवरेनिटी अलायंस खालिस्थान लिबरेशन आर्मी शेर-ए-पंजाब ब्रिगेड यूनाइटेड सिख बदरहुड सिख टाइगर्स ऑफ खालिस्तान और तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान शामिल हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
