यूपी बीजेपी में गुटबाजी रोकने अमित शाह की एंट्री; संगठन का लेंगे सीधे फीडबैक

यूपी बीजेपी में गुटबाजी रोकने अमित शाह की एंट्री; संगठन का लेंगे सीधे फीडबैक

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 30 और 31 अक्टूबर को बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति और कोर कमेटी की अहम बैठकों में शामिल होंगे। इस दौरान वह सरकार और संगठन के कामकाज की समीक्षा करने के साथ-साथ आगामी चुनावों की तैयारियों पर नेताओं के साथ सीधा मंथन करेंगे।

शाह पार्टी पदाधिकारियों को जीत का विशेष मंत्र देंगे और प्रदेश संगठन द्वारा तय किए गए कुछ खास और चुनिंदा लोगों से अलग से मुलाकात भी कर सकते हैं।

‘मिशन-2027’ के लिए कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कार्यसमिति की बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए ‘मिशन-2027’ की रणनीति, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर मंथन करेंगे।

इस दौरान वे वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग मुलाकात कर असंतोष सुलझाने के लिए फीडबैक लेंगे, विभिन्न मोर्चों के कामकाज, जिलों में संगठनात्मक प्रगति तथा वर्तमान विधायकों के रिपोर्ट कार्ड की समीक्षा कर दिशा-निर्देश जारी करेंगे, जिसे भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का आधिकारिक चुनावी आगाज माना जा रहा है।

पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी की कम हुई सीटों को देखते हुए इस बार काफी सावधानी बरती जा रही है, यही वजह है कि यूपी के आगामी चुनावी मैदान में अमित शाह को आगे किया जा रहा है।

शाह इससे पहले भी 2017 और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावो में भाजपा की जीत के लिए बेहद महत्वपूर्ण और असरदार भूमिका निभा चुके हैं। उनकी इस सक्रियता का मुख्य उद्देश्य चुनावी रणनीति को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंकना है ताकि पार्टी फिर से भारी बढ़त हासिल कर सके।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं